Badaun News: दो बीघा खेत का सौदा कर तीन लाख की ठगी का आरोप
बदायूं, सितम्बर 8 -- Badaun News: दो बीघा खेत का सौदा 50 लाख रुपये में तय कर तीन लाख रुपये लेने के बाद खेत किसी और का निकलने का आरोप लगाया गया है। कुंवरगांव क्षेत्र के एक व्यक्ति ने तीन लोगों पर धोखाधड़ी कर रकम हड़पने का आरोप लगाया। पुलिस से कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुंवरगांव थाना क्षेत्र के मोहददीन नगर निवासी असरार अहमद ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया है। उनका आरोप है कि परिचित अहमद अली ने उनकी मुलाकात आरिफपुर नवादा निवासी संदीप वर्मा और सालिनी उर्फ मंजूलता से कराई थी। 12 जनवरी 2025 को तीनों ने बरेली रोड खेड़ा नवादा में दो बीघा खेत दिखाया और उसका सौदा 50 लाख रुपये में तय कराया। असरार ने एक लाख रुपये बयाने के तौर पर नकद दिए। इसके बाद 14 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.