Badaun News: दो बाइकों पर सवार लोगों ने सेल्समैन को मारी टक्कर, पीटा
बदायूं, नवम्बर 2 -- Badaun News: बदायूं। शराब का ठेका बंद कर बाइक से घर लौट रहे सेल्समैन को पीछे से आए दो बाइकों पर सवार लोगों ने टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर बेला तिराहे के पास यह घटना हुई। गांव गढ़ौलिया पट्टी तासौल उर्फ धुबिया निवासी राजेंद्र पुत्र अंगनलाल ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह गांव जरीफपुर गढ़िया स्थित देशी शराब के ठेके पर सेल्समैन का काम करता है। 30 अक्टूबर की रात करीब नौ बजे वह ठेका बंद करके अपनी बाइक से घर लौट रहा था। रसूलपुर बेला तिराहे से करीब सौ मीटर पहले पीछे से दो बाइकों पर सवार अज्ञात लोग आए। उन्होंने उसकी बाइक में टक्कर मार दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.