बदायूं, अगस्त 23 -- Badaun News: बदायूं। दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चाचा घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। परिवार के लोगों ने बताया कि दूसरी बाइक पर भी तीन लोग सवार थे, जो हादसे के बाद अस्पताल आए थे, लेकिन बाद में वहां से चले गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसा अलापुर थाना क्षेत्र के मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे स्थित खरखोली गांव के पास हुआ। अलापुर थाना क्षेत्र के सखानू निवासी यश गुप्ता 22 वर्ष पुत्र दिनेश गुप्ता अपने चाचा विपिन गुप्ता 28 वर्ष के साथ किसी जरूरी काम से जा रहे थे। यह भी पढ़ें- पिकअप की टक्कर से बाइक सवार कांवड़िये की मौत, भाई घायल इसी दौरान वह खरखोली गांव के पास कांवड़ यात्रा देखने के लिए...