Badaun News: दो निजी नलकूपों से चोरों ने हजारों का सामान किया चोरी
बदायूं, अगस्त 15 -- Badaun News: थाना क्षेत्र के गांव बिलहत में दो अलग-अलग निजी नलकूपों से अज्ञात चोरों ने हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित किसानों ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर पुलिस को दी है। गांव बिनावर निवासी सुरेश और प्रदीप कुमार ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उनके खेत बिलहत गांव में हैं और वहीं उनके नलकूप बने हुए हैं। बीती रात किसी समय अज्ञात चोरों ने दोनों किसानों के निजी नलकूपों पर बने कमरों के किवाड़ तोड़कर अंदर रखा प्लास्टिक का पाइप, केबल और नलकूप के उपकरण चोरी कर लिए। पीड़ितों ने बताया कि सुबह धान की सिंचाई करने के लिए खेत पर पहुंचे तो नलकूप के किवाड़ टूटे मिले। इस पर गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए।किसानों ने आसपास और धान के खेत में उपकरण तलाशे, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। इसके बाद दोनों किसान थाने पहुंचे और प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.