Badaun News: दो घरों में नकब लगाकर जेवर-नगदी समेट ले गये चोर
बदायूं, जुलाई 27 -- Badaun News: बदायूं। बेखौफ चोरों ने एक ही रात में दो घरों को निशाना बनाकर Rs.34 हजार नगद, लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर और बर्तन चोरी कर लिए। सुबह घटना की जानकारी होने पर इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव खजुरिया में रविवार रात चोरों ने सुल्तान सिंह पुत्र रामेश्वर सिंह के मकान की पिछली दीवार काटकर अंदर प्रवेश किया। वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने कमरे का दरवाजा अंदर से रस्सी से बांध दिया, ताकि बाहर सो रहे परिजन अंदर न पहुंच सकें। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: एक ही रात दो घरों में चोरी इसके बाद बक्से और अलमारी खंगालकर 34 हजार नगद, एक सोने की लार, दो अंगूठियां, झाले, कुंडल, तीन जोड़ी पाजेब, एक मंगलसूत्र, दो चांदी के सिक्के और अन्य कीमती स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.