Badaun News: दो गुटों में मारपीट के बाद युवक को बाइक पर जबरन बैठाया, वीडियो वायरल
बदायूं, अगस्त 23 -- Badaun News: बदायूं। युवकों के दो गुटों में मारपीट के बाद एक युवक को जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में कुछ युवक एक युवक को पकड़कर बाइक पर बैठाते और फिर आपस में मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अभी शिकायत नहीं हुई है। सदर कोतवाली क्षेत्र के गद्दी चौक के पास रात के समय युवकों के दो गुटों में मारपीट हुई। वायरल वीडियो में कुछ युवक एक युवक को पकड़कर खींचते हुए बाइक तक ले जाते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद उसे बाइक पर बैठाया जाता है। इसी दौरान दूसरे युवक वहां पहुंचते हैं और कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो जाती है। आसपास मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में युवक को जबरन ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.