बदायूं, सितम्बर 27 -- Badaun News: थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव धर्मपुर टप्पा वैस में तीन महीने पहले चाकू और लोहे की रॉड से हमले में घायल हुए 18 वर्षीय युवक की शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव धर्मपुर टप्पा वैस निवासी रामवीर का 18 वर्षीय पुत्र योगेश गांव में ही एक टेंट पर काम करता था। बताया जाता है कि 16 जून की रात योगेश टेंट का सामान लगाने के लिए अपने दोस्तों के साथ गया था। काम समाप्त होने के बाद वह दोस्तों के साथ घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में दोस्तों ने उस पर चाकू और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल योगेश को मरा समझकर आरोपी मक्का के खेत में फेंककर चले गए。 यह भी पढ़ें- जिगरी यार की बहन से अफेयर बना जानलेवा, अमित ...