Badaun News: दोस्तों के साथ अरिल नदी में नहाने गया छात्र तेज बहाव में बहा
बदायूं, अक्टूबर 3 -- Badaun News: क्षेत्र में दोस्तों के साथ अरिल नदी में नहाने गया हाईस्कूल का छात्र तेज बहाव में बह गया। उसके साथ नहा रहे तीन बच्चे किसी तरह नदी से बाहर निकल आए, जबकि राहुल का पता नहीं चल सका। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से छात्र की तलाश शुरू कराई। मामला बिनावर थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुर का है। गांव निवासी लालमोहन का 15 वर्षीय बेटा हाईस्कूल का छात्र राहुल शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे दोस्तों के साथ गांव के पास से बह रही अरिल नदी में नहाने गया था। नहाते समय राहुल और उसके तीन दोस्त गहरे पानी में चले गए। यह भी पढ़ें- Badaun News: अरिल नदी में नहाते समय चार दोस्त डूबे, छात्र लापता इसी दौरान तेज बहाव में सभी डूबने लगे। राहुल के नदी में बहने की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.