Badaun News: दोबारा ट्रांसफार्मर खराब होने पर टीजीटू निलंबित
बदायूं, जुलाई 10 -- Badaun News: बदायूं/सालारपुर। विद्युत निगम के कर्मचारी की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। इस बार लापरवाही ऐसी रही कि जिसकी वजह से बड़ा ट्रांसफार्मर दोबारा खराब हो गया। दोबारा ट्रांसफार्मर खराब होने पर जिम्मेदार टीजीटू को सस्पेंड किया गया है। नगर पंचायत गुलड़िया के रहने वाले चंद्रकेश सिंह नवादा न्यू बिजली घर पर काफी समय से टीजीटू के पद पर तैनात है। हाल ही में विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर उसे अस्थायी रूप से एसएसओ के पद पर तैनात किया गया था। इस बीच ड्यूटी के दौरान 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर एक बार फिर डैमेज हो गया। इससे पहले भी इसी ट्रांसफार्मर में संविदा कर्मी एसएसओ की ड्यूटी के दौरान ट्रांसफार्मर में खराबी आ चुकी थी।सुधार के बावजूद दोबारा ट्रांसफार्मर खराब हो गया। इससे विभागीय अधिकारियों की कार्यशैली पर सवालिया निशान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.