Badaun News: देसी शराब की दुकान से 70 पेटी शराब चोरी, सेल्समैन के घर मिली बंदूक
बदायूं, अक्टूबर 20 -- Badaun News: देसी शराब की दुकान से 70 पेटी शराब समेत नकदी और अन्य सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जांच के दौरान सेल्समैन के घर की तलाशी ली, जहां बंदूक मिलने की बात सामने आई। सेल्समैन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गांव बनगवां स्थित देशी शराब की दुकान का रविवार रात ताला तोड़कर चोर 60 से 70 पेटी शराब, इन्वर्टर-बैटरी, पीओएस मशीन और 15 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई। इसके बाद उपनिरीक्षक प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। यह भी पढ़ें- Badaun News: दुकान का ताला तोड़कर 66 पेटी देसी शराब ले गये चोर पुलिस ने शक के आधार पर दुकान के सेल्समैन संजीव से पूछताछ की। इसके बाद उसके घर की तलाशी ली गई, जहां एक बंदूक मिलने की बात सामने आई। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.