बदायूं, जुलाई 20 -- Badaun News: बदायूं। जिले में सोमवार को सुबह से ही तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। पहले हल्की बूंदाबांदी हुई इसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई। आसमान में बिजली कड़कने के साथ ही हो रही मूसलाधार बारिश से हर ओर जलभराव हो गया। तेज बारिश की वजह से लोग घरों से नहीं निकल पा रहे हैं। तेज बारिश की वजह से स्कूलों में भी कम संख्या में ही बच्चे पहुंचे हैं। फिलहाल बारिश का क्रम अभी जारी है। बारिश के चलते जिले भर में बिजली सप्लाई बाधित है।कई दिनों की भीषण गर्मी के बाद रविवार को सुबह से दिन भर रुक रुककर बारिश होती रही। यह भी पढ़ें- Badaun News: दिन भर रुक रुककर बारिश, पारा 27 डिग्री पर पहुंचा हालांकि रविवार को ज्यादा तेज बारिश नहीं हुई फिर भी हल्की बारिश और इसके बाद गिरी फुहार से मौसम का मिजाज बदल गया। रविवार को रात में आसमान में बादल...