Badaun News: दूसरे दिन भी सुबह से झमाझम बारिश, बत्ती गुल
बदायूं, जुलाई 10 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। जिले में बारिश का सिलसिला जारी है। दूसरे दिन भी जारी बारिश से जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई, वहीं लोगों को भीषण गर्मी से भी राहत मिली, लेकिन बत्ती गुल होने से परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते हैं जगह-जगह जलभराव से यातायात प्रभावित है। बारिश की वजह से चोक नाले उफनकर सड़कों पर आए तो शहर से लेकर देहात तक जलभराव भी बना रहा। जलभराव की वजह से लोग घरों से बाहर निकलने में भी दिक्कतों का सामना करते रहे। बारिश से धान की रोपाई और तेज हो गई है। इधर मक्का की फसल को खासा नुकसान पहुंचा है। बारिश से हरी सब्जी, टमाटर की फसल भी प्रभावित हुई है जिससे बाजार में सब्जी की कीमतों में उछाला गया है। बुधवार के बाद गुरुवार सुबह शहर से लेकर देहात तक शुरू हुई हल्की बूंदाबांदी ने दोपहर के समय तेज बारिश क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.