Badaun News: दूसरे दिन भी शहर से लेकर देहात तक झमाझम बारिश
बदायूं, अगस्त 5 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। जिले में सोमवार के बाद मंगलवार को भी दोपहर से तेज बारिश हुई। शहर से लेकर देहात तक दोपहर से देर शाम तक झमाझम बारिश हुई जिससे उमस भरी गर्मी से सभी को राहत मिली। हालांकि तेज झमाझम बारिश से शहर से लेकर देहात तक लोगों को जलभराव का सामना करना पड़ा। इधर, दो दिन तक लगातार हुई बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आते ही मौसम भी सुहाना हो गया। शहर से लेकर देहात तक लोग सुहाने मौसम का लुत्फ उठाते नजर आए। पिछले कई दिनों से जिले में बारिश न होने की वजह से लगातार उमस भरी गर्मी बढ़ रही थी। हालांकि मानसून ने जब दस्तक दी तो तीन दिन तक लगातार बारिश होने के बाद तापमान 28 डिग्री तक पहुंच गया था। दोबारा मानसून आया फिर भी दो दिन तक बारिश हुई तो कुछ दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। यह भी पढ़ें- Fatehpur New...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.