बदायूं, जुलाई 9 -- Badaun News: बदायूं। जिले में बारिश का सिलसिला जारी है। दूसरे दिन भी जारी बारिश से जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई, वहीं लोगों को भीषण गर्मी से भी राहत मिली। बारिश के चलते हैं जगह-जगह जलभराव से यातायात प्रभावित है। जिले में झमाझम बारिश से धान की रोपाई और तेज हो गई है। इधर मक्का की फसल को खासा नुकसान पहुंचा है। बारिश से हरी सब्जी, टमाटर की फसल भी प्रभावित हुई है जिससे बाजार में सब्जी की कीमतों में उछाल आ गया है। गुरुवार की सुबह काली घटाओं के बीच हुई है। आसमान में बादलों का डेरा है। सुबह छह बजे से बारिश का सिलसला शुरू हुआ और फिर दो घंटे झमाझम बारिश हुई है। यह भी पढ़ें- Badaun News: शहर से लेकर देहात तक झमाझम बारिश, गर्मी से निजात जिससे शहर में जगह जगह जलभराव हो गया। शहर के प्रमुख स्थल गांधी ग्राउंड में जलभराव से चल रहा ...