बदायूं, अक्टूबर 26 -- Badaun News: बदायूं। दूध भरे पिकअप ने पैदल जा रहे किसान को टक्कर मार दी, जिससे किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर पिकअप वाहन की तलाश में जुटी हुई है। हादसा दातागंज कोतवाली क्षेत्र के पडेली गांव के बाहर हुआ। गांव के अमर सिंह उर्फ दुर्वेश 35 पुत्र परमेश्वरी खेत पर फसल देखने गए थे। वहां से वह पैदल घर लौट रहे थे। गांव के पास पहुंचते ही दूध से भरे पिकअप वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में अमर सिंह उर्फ दुर्वेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें दातागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से रेफ होने के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हादसे की जांच शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक ऋषिपाल सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत ह...