बदायूं, अक्टूबर 26 -- Badaun News: कुंवरगांव। दुगरैया गांव के पास रविवार को ऑटो और मैजिक वाहन की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। सिगोई निवासी संजीव 26 वर्ष पुत्र सोहनपाल ऑटो लेकर कुंवरगांव से बदायूं जा रहे थे। ऑटो में अन्य लोग भी सवार थे। दुगरैया गांव के पास सामने से आ रहे छोटा हाथी वाहन से ऑटो की भिड़ंत हो गई। हादसे में संजीव के अलावा बरेली जिले के आंवला निवासी आसिफ पुत्र शराफत, नफीस पुत्र वसी और रेखा पत्नी नेत्रपाल घायल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...