बदायूं, अक्टूबर 6 -- Badaun News: सहसवान। क्षेत्र के मोहल्ला चौधरी निवासी चांद मियां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चार अक्टूबर शाम वह परचूनी की दुकान पर बैठे थे। तभी मोहल्ले के मुशाहिद, महताब और सोहिल पुत्रगण वाजिद चौधरी एकराय होकर दुकान में घुस आए और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। जान बचाकर घर पहुंचे तो आरोपी वहां भी घुस आए और मारपीट करने लगे। पत्नी नसीम फात्मा बचाने आईं तो आरोपियों ने उन्हें भी पीट दिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: कोड़री चौराहे पर दंपती से मारपीट, जान से मारने की धमकी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...