बदायूं, अगस्त 18 -- Badaun News: दुकान बंद कराकर पलायन करने का दबाव बनाने, मारपीट करने, 1500 रुपये व घड़ी छीनने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में सात लोगों पर न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मामला सहसवान कोतवाली क्षेत्र के नयागंज कस्बे का है। यहां के रहने वाले आलोक पुत्र ऋषिपाल ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह भारतीय स्टेट बैंक रोड के पास परचूनी की दुकान चलाता है। आरोप है कि पड़ोस में दुकान चलाने वाले मोहित बिरला पुत्र श्रीकांत और रोहित बिरला पुत्र श्रीकांत उससे रंजिश रखते हैं और दुकान बंद कर पलायन करने का दबाव बनाते हुए गालीगलौज करते हैं। 11 मई को आलोक कचहरी गया था। आरोप है कि मोहित और रोहित ने सुमित बिरला पुत्र राजकुमार, अमित पुत्र राजकुमार, आत्रिक पु...