बदायूं, जुलाई 4 -- Badaun News: बदायूं। दुकान के आगे टेंपो खड़ा करने को लेकर टेंपो चालक और दुकानदार के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फिलहाल मामले की कोई शिकायत पुलिस तक नहीं पहुंची है।मामला इस्लामनगर थाना क्षेत्र के नूरपुर पिन्नौनी-सहसवान रोड का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो के अनुसार एक टेंपो चालक ने अपनी गाड़ी सड़क किनारे एक दुकान के आगे खड़ी कर दी थी। इसे लेकर दुकानदार ने आपत्ति जताई। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई और मारपीट होने लगी। इसी दौरान किसी राहगीर ने घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया।...