Badaun News: दुकान का ताला तोड़कर 66 पेटी देसी शराब ले गये चोर
बदायूं, अक्टूबर 19 -- Badaun News: बदायूं। कुंवरगांव थाना क्षेत्र के वनगवां गांव में चोरों ने देसी शराब की दुकान को निशाना बना लिया। दुकान का ताला तोड़कर चोर 66 पेटी देसी शराब समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह सेल्समैन संजीव ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को चोरी की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो सेल्समैन के घर के संदूक से देसी बंदूक बरामद हुई। पुलिस ने सेल्समैन को हिरासत में ले लिया है। वनगवां गांव में स्थित देसी शराब की दुकान में चोरी की जानकारी सोमवार सुबह हुई। सेल्समैन संजीव के मुताबिक, दुकान में चोरी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। दुकान से 66 पेटी देसी शराब समेत अन्य सामान गायब होने की बात सामने आई। पुलिस ने चोरी के संबंध में जानकारी जुटाई और आसपास के लोगों से पूछताछ की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.