बदायूं, जुलाई 23 -- Badaun News: बदायूं। बेखौफ चोरों ने रात के अंधेरे में एक मकान की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और नगदी सहित सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। मामला थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव सुरैनी पापड़ी का है। गांव निवासी श्रीपाल पुत्र स्वर्गीय उरमान सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार रात अज्ञात चोर उनके मकान की दीवार तोड़कर घर में घुस आए। इसके बाद बदमाशों ने बक्सों और तिजोरी के ताले तोड़ दिए। आरोप है कि चोर घर में रखी नकदी के साथ सोने-चांदी के कीमती जेवरात चोरी कर ले गए। वारदात के समय परिवार के लोग घर में सो रहे थे और किसी को चोरी की भनक तक नहीं लगी। यह भी पढ़ें- Badaun News: एक ही रात दो घर...