Badaun News: दीप सजाओ प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
बदायूं, नवम्बर 7 -- Badaun News: अलापुर। दीपावली पर संविलियन विद्यालय कन्या अलापुर में दीप सजाओ एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रधानाध्यापक राजेश कुमार ने बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा की। दीप सजावट प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में निशा ने प्रथम, इंदू ने द्वितीय एवं सपना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं प्राथमिक वर्ग में ईशा प्रथम, दृश्यम द्वितीय, क्रश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा सात के विद्यार्थियों ने प्रथम, कक्षा आठ के विद्यार्थियों ने द्वितीय, कक्षा छह के विद्यार्थियों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Deogarh News: सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में रंगोली व दीया सजावट प्रतियोगिता य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.