बदायूं, नवम्बर 4 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। अखिल भारतीय सनातन धर्म कल्याण सभा के तत्वावधान में 14 दिवसीय दिव्य सनातन दीप महायज्ञ के तहत भामाशाह चौक पर 51 दीप प्रज्वलित किए गए। मुख्य संयोजक आचार्य पंडित मुमुक्षु कृष्ण शास्त्री ने दीप प्रज्वलन के आध्यात्मिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 'तमसो मा ज्योतिर्गमय' अर्थात अंधकार से प्रकाश की ओर ले चलो, दीप महायज्ञ का मूल संदेश है।दीप प्रज्वलन का संकल्प तभी सार्थक होगा, जब हम अपने भीतर की ईर्ष्या, द्वेष, संकीर्णता और अज्ञान को दूर करने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर अमित पांडेय, भुवनेश माहेश्वरी, दीपक सक्सेना, अजय मिश्रा, पंकज, दिनेश, बालमुकुंद मेहरे, डॉ. शैलेंद्र सिंह, गुरुचरण मिश्रा, हरिओम रस्तोगी, दिनेश मिश्र, कामेश पाठक, शशांक रायजादा, रजनीश मिश्रा और अभिषेक अनंत मौजूद रहे।...