बदायूं, नवम्बर 7 -- Badaun News: बिल्सी। दीपावली के पर्व के चलते नगर के बाजार में रौनक बढ़ गई है। शुक्रवार को बाजार में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बाजार में लोगों का आना-जाना शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। भीड़ बढ़ने के कारण नगर के प्रमुख बाजारों और चौराहों पर जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रही। इससे राहगीरों और खरीदारी करने आए लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दीपावली की तैयारियों को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने नगर के बाजार पहुंचे। बाजार में खेल-खिलौनों, बिजली की झालरों और सजावटी सामान के अलावा भगवान की पोशाकों की दुकानों पर ग्राहकों की खूब भीड़ दिखाई दी। यह भी पढ़ें- Katihar News: दीपावली को लेकर बाजारों में उमड़ी भीड़, जाम से लोग परेशान वहीं मिठाई, गोला, नारियल और पूजन सामग...