बदायूं, अक्टूबर 31 -- Badaun News: बदायूं। दीपावली पर नगर पालिका प्रशासन की ओर से शहर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान में नगर पालिका के सभी सफाई कर्मचारी शामिल रहेंगे तो मॉनीटरिंग का जिम्मा सफाई निरीक्षकों को सौंपा गया है। दिवाली से पहले ही शहर के सभी प्रमुख स्थानों के साथ ही गली-मुहल्लों तक कचरे को पूरी तरह से साफ किया जाएगा। नगर पालिका प्रशासन ने जिम्मेदार सफाई निरीक्षकों और सफाई नायकों को निर्देशित किया है कि धनतेरस से पहले ही पूरे शहर के कचरे को साफ कराया जाए। दीपावली का त्योहार करीब आते ही नगर पालिका प्रशासन ने शहर से गंदगी को पूरी तरह से साफ करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत नगर पालिका प्रशासन ने विशेष योजना को तैयार किया है। योजना के तहत नगर पालिका में तैनात सभी सफाई कर्मचारियों को अलग-अलग क्षेत्रों में भे...