बदायूं, नवम्बर 9 -- Badaun News: बदायूं। दीपावली की रात एक मकान में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और घर में रखा गृहस्थी का सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। आग की लपटें उठती देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने एकजुट होकर काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई। हादसा बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के बैन गांव में हुआ। गांव निवासी हरनंदन पुत्र ओमप्रकाश के मकान में दीपावली की रात अचानक आग लग गई। आग लगने के समय परिवार की गृहस्थी का सामान घर में रखा हुआ था। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। यह भी पढ़ें- Amroha News: दीपावली पर आतिशबाजी गिरने से फल विक्रेता के घर में लगी आग मकान से आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। काफी मशक्...