बदायूं, सितम्बर 24 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग ने दिव्यांग बोर्ड का दोबारा से गठन किया है। दिल्ली में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर पकड़े गए फर्जीवाड़ा के बाद इंटेलीजेंस टीम ने जब जांच शुरू की तो पता चला कि यहां से वह प्रमाण पत्र जारी किए गए थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने दिव्यांग बोर्ड को भंग कर दिया। उसमें प्रथम दृष्टया डाटा इंट्री ऑपरेटर की भूमिका सामने आई थी जिसमें मोटी रकम वसूलकर आधार कार्ड में यहां का पता संशोधित कर प्रमाण पत्र जारी कराए थे। फिलहाल कई दिनों से दिव्यांग बोर्ड भंग चल रहा था जिसका अब फिर से गठन किया गया है।

जांच प्रक्रिया बीते दिनों दिल्ली में नौकरी हथियाने के नाम पर तमाम दिव्यांग प्रमाण पत्र पेश किए गए थे। दिल्ली में जब एक ही जिले से बड़ी संख्या में वहीं का पता आधार कार्ड में अंकित कर प...