Badaun News: दिव्यांगों की छह सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
बदायूं, नवम्बर 17 -- Badaun News: भारतीय दिव्यांग सेवा समिति के पदाधिकारियों ने सोमवार को दिव्यांगजनों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार सोनपाल सिंह को सौंपा। ज्ञापन में दिव्यांग पेंशन संबंधी समस्याओं का निस्तारण, सरकारी योजनाओं का लाभ, विवाह सहायता, पात्रों को आवास और आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराने की मांग की गई। इसके अलावा स्वरोजगार के लिए पांच लाख रुपये तक ऋण और बिजली बिल में राहत देने की मांग भी उठाई गई। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि दिव्यांगजनों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कराया जाए। इस दौरान विशाल शर्मा, रामवीर, अशोक, भाला सिंह, जितेंद्र, शांति स्वरूप, नन्हे यादव और सज्जाद मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.