Badaun News: दिल्ली हाईवे पर पलटा ऑटो, छह घायल
बदायूं, अक्टूबर 6 -- Badaun News: अनियंत्रित ऑटो सड़क पर पलट गया। हादसे में छह लोग घायल हो गए। घायलों का निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया जा रहा है। नगर के अकबराबाद चौराहे से एकं ऑटो सवारियां लेकर भवानीपुर जा रहा था। बदायूं-दिल्ली हाईवे पर मंडी समिति के सामने ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार महिला, पुरुष समेत आधा दर्जन सवारियां घायल हो गईं। हादसा होते ही ऑटो सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को ऑटो से बाहर निकाला और ई-रिक्शा के माध्यम से उपचार के लिए नजदीकी निजी अस्पताल भेजा। हादसे के बाद कुछ देर तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ऑटो को सड़क किनारे कर यातायात सुचारू कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.