Badaun News: दिल्ली से हरियाणा तक एक्सपायर नमकीन से तेल निकाल सप्लाई
बदायूं, नवम्बर 24 -- Badaun News: ओरछी/फैजगंज बेहटा। ओरछी चौराहे पर एक्सपायर नमकीन से तेल निकालने का मामला अब सिर्फ पांच गोदाम सील किये जाने तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि इसके पीछे एक बड़े मिलावटखोर नेटवर्क की परतें खुलने लगी हैं। दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान से औने-पौने दामों पर मंगाई जाने वाली एक्सपायर नमकीन की यहां स्पेलर से पेराई कर तेल निकाला जाता है। गोदाम संचालक कागजों पर इस तेल को नोएडा, कानपुर, दिल्ली और हरियाणा की बायोडीजल कंपनियों को बेचने का दावा कर रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही इशारा कर रही है। इलाके में चर्चा जोरों पर है कि आसपास के कई सेलर वाले भी यहां से सस्ते दाम पर यह घटिया तेल खरीदकर ले जाते थे और इसे सामान्य खाद्य तेल में मिलाकर सीधे आम लोगों की रसोई तक पहुंचा रहे थे। इस अवैध धंधे की मार सिर्फ इंसानों तक सीमित न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.