बदायूं, नवम्बर 22 -- Badaun News: बिल्सी। दिल्ली में रहकर परिवार का पालन-पोषण कर रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। युवक की मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। शनिवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव पैतृक घर पहुंचा तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बिल्सी के नगर के मोहल्ला संख्या दो निवासी मुबीन के 32 वर्षीय पुत्र नदीम दिल्ली में ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। कुछ दिन पहले वह परिवार में शादी समारोह में शामिल होने के लिए बिल्सी आए थे। यहां पत्नी और बच्चों को छोड़कर दो दिन पहले ही काम के सिलसिले में दिल्ली लौटे थे। यह भी पढ़ें- Noida News: युवक ने मोबाइल में वीडियो बनाते हुए फंदा लगाकर जान दी शुक्रवार को दिल्ली में उनका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने पर पर...