बदायूं, सितम्बर 26 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। जिले में कई दिनों से उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल थे। लोगों को बारिश की उम्मीद थी, ऐसे में शुक्रवार को दिन भर रुक रुककर हुई बूंदाबांदी ने मौसम का मिजाज बदल दिया। गर्मी ठंडक अहसास हुआ तो लोगों ने सुहाने मौसम का जमकर लुत्फ उठाया। दिन भर रिमझिम के साथ चली ठंडी हवाओं से पारा लुढ़ककर 22 डिग्री तक पहुंच गया जिससे सितंबर में ही नवंबर जैसा नजारा देखने को मिला। यह भी पढ़ें- Bagaha News: बारिश से चार दिन में 10 डिग्री लुढ़का तापमानमौसम का बदलाव सितंबर माह में शुरुआत में कई दिनों तक लगातार बारिश हुई तो मौसम सामान्य रहा था। बारिश बंद होने के कुछ दिन बाद से ही उमस भरी गर्मी लोगों को सताने लगी थी। तापमान भी रोजाना बढ़ रहा था। सुबह को जहां राहत होती थी वहीं दोपहर तक तेज धूप के साथ गर्मी और उमस बढ़ने लग...