बदायूं, जुलाई 19 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। जिले में रविवार को सुबह से दिन भर रुक रुककर हुई बरसात से तापमान में गिरावट आई। रिमझिम बारिश से मौसम सुहावना रहा तो उमस भरी गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली। दिन भर कभी हल्की बूंदाबांदी और कभी तेज बरसात की वजह से पारा भी गिरकर न्यूनतम 27 डिग्री तक पहुंच गया। तापमान में गिरावट होने से लोगों ने सुहावने मौसम का लुत्फ उठाया। चूंकि रविवार का अवकाश था इसलिए कामकाजी लोग दिन भर मौसम का आनंद उठाते रहे। पिछले दिनों यहां कभी धूप तो कभी बादल छाए रहे थे। इससे तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही थी तो उमस भरी गर्मी से सभी बेहाल थे। उमस भरी गर्मी लोगों को काफी सता रही थी। घरों के अंदर उमस भरी गर्मी किसी को चैन नहीं लेने दे रही थी तो बाहर तेज धूप की वजह से लोग इस गर्मी में झुलस रहे थे। ऐसे में सभी बारिश ...