Badaun News: दातागंज में 84.62 लाख से बनेंगे 10 अन्नपूर्णा भवन
बदायूं, अगस्त 19 -- Badaun News: उत्तर प्रदेश सरकार की सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पारदर्शी, सुदृढ़ और आधुनिक बनाने की पहल के तहत दातागंज विधानसभा क्षेत्र में 10 अन्नपूर्णा भवन बनाये जाएंगे। इसकी प्रकिया शुरू हो गयी है। मंजूरी मिलते ही धरातल पर कार्य शुरू हो जायेगा। दातागंज विधानसभा लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है। विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले ब्लॉकों की 10 ग्राम पंचायतों में अन्नपूर्णा भवन बनाये जाएंगे। इसके लिये कार्य योजना बनाकर शासन को भेजी जा चुकी है। स्वीकृति मिलने के बाद धरालत पर काम शुरू करा दिया जायेगा। अन्नपूर्णा भवन से उपभोक्ताओं को राशन वितरण किया जायेगा। यहां पर उपभोक्ताओं के लिये बैठने की व्यवस्था भी की जायेगी। अन्नपूर्णा भवन से कॉमन सर्विस सेंटर भी संचालित होंगे, जिससे स्थानीय लोगों को विभिन्न सरकारी और डिजिटल सेवायें एक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.