Badaun News: दातागंज में पुलिस हिरासत में बिगड़ी युवक की हालत, मौत
बदायूं, अगस्त 28 -- Badaun News: बदायूं। विवाद के चलते दातागंज में पुलिस हिरासत लाए गए युवक की हालत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। दातागंज के अटसेना गांव में भंडारे में डीजे पर गाना बदलने को लेकर ममेरे भाइयों में आपस में विवाद हो गया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को पकड़कर दातागंज कोतवाली ले आई। जानकारी के अनुसार पकड़े गए लोगों में से एक युवक की हालत हिरासत में बिगड़ गई। उसे दातागंज सीएचसी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसी दौरान युवक की मौत हो गई। एसएसपी का कहना है कि युवक का पोस्टमार्टम करा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.