Badaun News: दातागंज में कुत्ते को लाठी से पीटने का वीडियो वायरल, मौत
बदायूं, नवम्बर 30 -- Badaun News: बदायूं। दातागंज कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति ने कुत्ते को लाठी से बेरहमी से पीट दिया। गंभीर चोट लगने से कुत्ते की मौत हो गई। घटना का वीडियो वायरल होने पर पशु प्रेमी ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मामले में कोतवाल और पशु प्रेमी की बातचीत का ऑडियो भी सामने आया है। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव पुरैनी में रविवार सुबह करीब 11 बजे एक व्यक्ति ने कुत्ते को लाठी से पीटा था। वायरल वीडियो में कुत्ता अधमरी हालत में जमीन पर पड़ा दिखाई दे रहा है। वह उठने की कोशिश करता है तो व्यक्ति दोबारा लाठी से प्रहार कर देता है। पशु प्रेमी और पीएफए अध्यक्ष विकेंद्र शर्मा ने कुत्ते को पीटने वाले की पहचान गांव निवासी राजेश के रूप में की है। विकेंद्र शर्मा ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।इस मामले में विकेंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.