Badaun News: दातागंज क्षेत्र में पहुंचीं मलेरिया विभाग की टीम, कराई फागिंग
बदायूं, सितम्बर 5 -- Badaun News: मच्छरजनित बीमारियां फैलने के बाद अब मलेरिया विभाग ने स्क्रीनिंग के साथ ही लोगों को मच्छरों से बचाने के लिए अभियान तेज कर दिया है। मलेरिया विभाग ने स्क्रीनिंग, फॉगिंग और एंटी लार्वा के छिड़काव को 21 टीमों का गठन किया है। यह टीमें अलग-अलग दिशा में कार्य करती हैं। शुक्रवार को जन्माष्टमी के अवकाश के चलते समरेर और दातागंज में पांच टीमों को भेजा गया। तीन टीमों ने घर-घर जाकर स्क्रीनिंग की तो दो टीमों ने एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराई। इसके साथ ही घर-घर जाकर आरडीटी किट से मलेरिया के मरीजों को खोजा गया। शुक्रवार को मलेरिया विभाग की ओर से दातागंज और समरेर ब्लॉक के कई गांवों में टीमों को भेजा गया। मच्छरजनित बीमारियों पर काबू पाने के लिए सभी संवेदनशील गांवों में सुबह से ही स्क्रीनिंग शुरू की गई। टीमों ने अलग-अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.