बदायूं, नवम्बर 10 -- Badaun News: दहेज में आवासीय भवन की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने, गर्भावस्था में मारपीट करने तथा बच्चे के साथ मायके छोड़ने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नगला शर्की की रहने वाली प्रियंका राठौर ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक हैं। 21 नवंबर 2021 को उनका विवाह पीलीभीत जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के जैतीपुर गांव निवासी जितेंद्र गंगवार से हुआ था। यह भी पढ़ें- Firozabad News: ससुरालीजन करते मारपीट, पति ने दी जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज शादी में मायके पक्ष ने करीब 25 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बावजूद पति जितेंद्र, ससुर देवेंद्...