Badaun News: दहगवां से उमरा के लिए जायरीनों का जत्था रवाना
बदायूं, जुलाई 22 -- Badaun News: दहगवां। नगर के वार्ड नंबर सात से उमरा के लिए जायरीनों का जत्था बुधवार की सुबह रवाना हुआ। इस अवसर पर नगरवासियों और रिश्तेदारों ने जायरीनों को फूलमालाएं पहनाकर विदा किया। जायरीनों को विदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। उन्होंने एक-दूसरे से गले मिलकर दुआएं दीं। हाफिज इमाम इमरान रजा, हाफिज इमाम इन्त्याज बरकाती,मौलाना सगीर अहमद कुरैशी ने नातियां कलाम और दुरुदो सलाम पेश किए, तथा सभी से दुआओं की गुजारिश की। उमरा के लिए रवाना होने वाले जायरीनों में शाहिल सैफी, इरम सैफी, व बेटी माही सैफी शामिल थे। इस मौके पर हाजी छूट्टन सैफी, ज़फ़र अली सैफी, जाहिद अली सैफी, मजहर अली सैफी, जुगनू सैफी, डॉ. इकबाल सैफी, सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.