बदायूं, जुलाई 2 -- Badaun News: दहगवां, संवाददाता। एक सेवानिवृत्त शिक्षक के घर से लाखों रुपये के जेवरात, नकदी और कीमती सामान चोरी होने से हड़कंप मच गया। रात में घर में घुसे चोर अलमारी का ताला तोड़कर सामान समेट ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। यह भी पढ़ें- दहगवां में सेवानिवृत्त शिक्षक के घर पर लाखों की चोरीघटना का स्थान मामला जरीफनगर थाना क्षेत्र की नगर पंचायत दहगवां के वार्ड संख्या सात का है। यहां रहने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक सुदर्शन लाल सक्सैना के परिवार के सदस्य मंगलवार रात घर में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोर घर के पीछे के रास्ते से भीतर घुस गए। चोरों ने एक कमरे में रखी अलमारी के ताले तोड़ दिए और उसमें रखे लगभग दस हजार रुपये नकद, सोने का मंगलसूत्र का पख्खा, सोने का ओइम, द...