बदायूं, अगस्त 13 -- Badaun News: नगर पंचायत दहगवां में चल रहे शिवरात्रि मेला नुमाइश और दंगल का बुधवार को शुभारंभ हुआ। दंगल के पहले दिन दूर-दराज से आए पहलवानों ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया, जिसमें कुल 22 कुश्तियां हुईं। इनमें से 5 मुकाबले बराबरी पर छूटे। यह दंगल हर वर्ष की तरह इस साल भी आयोजित किया जा रहा है, जो बुधवार से शुक्रवार तक चलेगा। मेला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित इस दंगल में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों से आए पहलवानों ने अपने दांव-पेंच दिखाए। पहले दिन की आखिरी कुश्ती मेला मालिक मयंक गुप्ता, सभासद जसवीर राणा और सभासद एके कुरैशी ने पहलवानों के हाथ मिलाकर शुरू कराई। यह भी पढ़ें- मौसम अली ने टाइगर को चित कर जीती रोमांचक कुश्ती इस दौरान हजारों की संख्या में मौजूद दर्शकों ने तालियां बजाकर पहल...