Badaun News: दहगवां में माधव किसान मेला एवं नुमाइश शुरू
बदायूं, नवम्बर 27 -- Badaun News: नगर पंचायत दहगवां में गुरुवार से माधव किसान मेला, नुमाइश एवं दंगल का झंडी पूजन के साथ शुभारंभ हो गया। मेले में दुकानदारों का पहुंचना शुरू हो गया है। नुमाइश में घोड़ा, घोड़ी, भैंस, ऊंट, बकरी, बकरा और पड़िया सहित विभिन्न पशु आने लगे हैं। पशुओं की खरीद-फरोख्त के लिए दूर-दराज से व्यापारी और खरीदार भी मेले में पहुंच रहे हैं। गुरुवार से घोड़े और घोड़ियों की बिक्री शुरू हो गई है। मेले में अच्छी नस्ल के पशु आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। मेले में पशुओं के श्रृंगार और देखभाल से संबंधित सामान की दुकानें भी सजाई जा रही हैं। वहीं दर्शकों के मनोरंजन के लिए खेल-तमाशे, नौटंकी, सर्कस और जादू के कार्यक्रमों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मेले में बाहर से आए व्यापारियों और क्षेत्रीय लोगों के मनोरंजन के लिए तीन दिवसीय दंगल का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.