Badaun News: दहगवां के उस्मानपुर में नीशू क्लीनिक संचालिका पर मुकदमा
बदायूं, नवम्बर 1 -- Badaun News: दहगवां के उस्मानपुर गांव में बिना वैध चिकित्सा संबंधी अभिलेखों के संचालित नीशू क्लीनिक की संचालिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। सात दिन का नोटिस देने के बावजूद जवाब और जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर दहगवां सीएचसी के एमओआईसी ने पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने क्लीनिक संचालिका लक्ष्मी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीएमओ के निर्देश पर 22 अक्तूबर को एमओआईसी दहगवां डॉ. पीयूष सिंह ने क्षेत्र में छापेमारी की थी। इस दौरान उस्मानपुर स्थित नीशू क्लीनिक पर जांच के दौरान चिकित्सा संबंधी अभिलेख और पंजीकरण के दस्तावेज नहीं मिले थे। इस पर टीम ने क्लीनिक सील कर दिया था। साथ ही संचालिका लक्ष्मी के नाम नोटिस चस्पा कर सात दिन में स्पष्टीकरण और जरूरी कागजात प्रस्तुत करने को कहा था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.