बदायूं, अक्टूबर 4 -- Badaun News: शहर के चित्रांस नगर कॉलोनी निवासी राजीव कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते दिनों उनके बेटे को मंडी समिति एरिया में बुलाया गया। आरोप है कि उसको बुलाने के बाद मयंक, आयुष् सारास्वत, विक्रांत यादव के अलावा 10 से 12 अज्ञात हमलावरों ने उनके बेटे को घेर लिया। इसके बाद उनके बेटे के साथ जमकर मारपीट की गई। मारपीट के साथ ही जातिसूचक शब्दों से गालियां दी गईं। सिविल लाइंस पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...