बदायूं, सितम्बर 8 -- Badaun News: सालारपुर। क्षेत्र के गांव सिलहरी स्थित शिव मंदिर परिसर में दो दिवसीय मेला एवं कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित है। मेला में दूर-दराज से पहुंचे दुकानदारों ने ठेला, खोमचा, मीना बाजार सहित विभिन्न प्रकार की दुकानें सजाईं। एकादशी पर्व को लेकर शिव मंदिर को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे मंदिर परिसर की रौनक देखते ही बन रही है। मेला में पहले दिन आयोजित दंगल प्रतियोगिता में आये पहलवानों ने दमखम का प्रदर्शन किया। 2,100 रुपये की पहली कुश्ती मुजफ्फरनगर के तुषार पहलवान और सिलहरी के गोविंदा पहलवान के बीच हुई। दूसरी 2,100 की कुश्ती कासगंज के गौतम पहलवान और बदायूं के मोहित पहलवान के बीच हुई। दंगल देखने के लिये सनाय, गुरुपुरी विनायक, बावट, हरीनगला, दहेमी आदि गांव से लोग पहुंचे। सपा विधानसभा अध्यक्ष अतुल पटेल, दंगल रेफरी रूम ...