बदायूं, अगस्त 31 -- Badaun News: परिचित के घर ताला लगा मिलने के बाद शनिवार देर रात चार साल के बेटे के साथ थाने पहुंची गर्भवती महिला की पुलिस ने मदद की। कुछ देर बाद महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। एसएसआई अनित कुमार ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर महिला आरक्षी साक्षी चौधरी के साथ उसे वजीरगंज सीएचसी भेजा। अस्पताल में महिला ने बेटे को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। महिला ने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से संभल जिले के गंवा की रहने वाली है। उसका पहले नाम मैनाज बी था। दिल्ली में संजू से मुलाकात के बाद उसने धर्म परिवर्तन कर मंदिर में विवाह किया था। यह भी पढ़ें- Madhubani News: संकट में महिलाओं का साथी बनेगा सखी वन स्टॉप सेंटर महिला का आरोप है कि उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। इससे परेशान होकर वह लखनऊ से कुंवरगांव में परिचित क...