Badaun News: त्योहार के बाद भी चीनी की कीमत में गिरावट नहीं
बदायूं, अगस्त 30 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। त्योहार संपन्न होने के बाद भी जनता को चीनी की बढ़ती कीमतों से राहत नहीं मिली है और न ही फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद है। चीनी के भाव बढ़ने के साथ ही गांव, देहात में लोगों ने चीनी के प्रयोग में पहले की अपेक्षा कटौती की है। वर्तमान में चीनी का भाव 65 रुपये किलो चल रहा है। आसमान छू रहे चीनी के दाम के चलते आम उपभोक्ताओं और खासकर मध्यम वर्गीय परिवारों के किचन का बजट गड़बड़ा गया है। सरकार और प्रशासनिक स्तर पर कीमतों को नियंत्रित करने के प्रयास किए गये हैं, लेकिन फुटकर में अब भी कीमतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इससे लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि सरकार को चीनी के भाव नियंत्रण में लाना चाहिये, जिससे आर्थिक बोझ कम हो सके। वैसे भी इन दिनों महंगाई के बोझ में दबते जा रहे है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.