Badaun News: त्योहारी सीजन में मिलावट खोरों पर नकेल कसेगा खाद्य विभाग
बदायूं, अक्टूबर 20 -- Badaun News: बदायूं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने त्योहारी सीजन में मिलावटी और दूषित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिये छापेमारी की प्लानिंग तैयार कर ली हैं। सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड-2 सीएल यादव ने छापेमारी के लिये तीन टीमें गठित की हैं, जो कि शहर एवं देहात क्षेत्र में छापेमारी कर सैंपलिंग करेंगी। सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड-2 सीएल यादव ने त्योहारी मांग का फायदा उठाकर आम जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के खिलाफ डीएम के निर्देश के अनुसार पूरी कार्य योजना तैयार कर ली है। सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड-2 ने सदर, दातागंज, बिसौली, बिल्सी, सहसवान तहसील क्षेत्र में मिलावटखोरों पर कार्रवाई के लिये तीन टीमें बनाईं हैं। प्रत्येक टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं अन्य कर्मी शामिल हैं, जो कि आम जन को शुद्ध खाद्य एव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.