Badaun News: त्याग, मर्यादा और धर्म का संदेश देता श्रीराम का जीवन : राजीव
बदायूं, अक्टूबर 26 -- Badaun News: उसहैत। नगर पंचायत उसहैत में रविवार को आदर्श रामलीला महोत्सव कमेटी के तत्वावधान में ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव और मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित करने के साथ फीता काटकर महोत्सव का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में विधायक ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन त्याग, मर्यादा, सत्य और धर्म का संदेश देता है। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष नरेश चंद्र गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष गौरव कुमार गुप्ता, सुधीर कुमार गुप्ता, अनुज गुप्ता, विनोद गुप्ता, रामप्रकाश गुप्ता, सुनील वर्मा, दीवारी लाल वर्मा, सौरभ, मोतीलाल गुप्ता, गौरीशंकर शर्मा, केशव भारद्वाज, अनिल कुमार गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.