बदायूं, सितम्बर 22 -- Badaun News: जिले में धान खरीद से संबंधित तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। एक अक्टूबर से निर्धारित केंद्रों पर धान खरीद शुरू हो जायेगी। खरीफ विपणन वर्ष में सदर, दातागंज, बिल्सी, बिसौली, सहसवान में धान खरीद के लिये 39 केंद्र बनाये गये हैं। खाद्य एवं विपणन विभाग ने धान, बाजरा और मक्का की खरीद के लिये क्रय केंद्र निर्धारित कर सूची जारी कर दी है। कुल 59 क्रय केंद्र निर्धारित हैं। इनमें 39 केंदों पर धान, 16 केंद्रों पर बाजरा और चार केंद्रों पर मक्का खरीद होगी। इन केंद्रों पर किसानों से समर्थन मूल्य पर धान, बाजरा और मक्का की खरीद की जायेगी। विभाग की ओर से एक अक्टूबर से खरीद शुरू करने का दावा किया गया है। क्रय केंद्रों पर किसान सिर्फ मोटे धान की सप्लाई कर पायेंगे। केंद्रों के संचालन की जिम्मेदारी खाद्य विभाग, पीसीएफ, पीसीयू और...